Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ

रायपुर— छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुनकर समुदाय को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों व विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आज रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और बुनकरों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे।

​मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का लोकार्पण

​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ की कई नई पहलों का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत:

  • ‘कोशल फेब’ ब्रांड: हाथकरघा संघ के नए प्रीमियम ब्रांड का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
  • ‘बिलासा’ लोगो: नए लोगो का अनावरण किया जाएगा।
  • ​इसके साथ ही, इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का शुभारंभ, पुरस्कृत बुनकरों की डायरेक्टरी तथा टाई-डाई व बांधनी रंगाई पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

​बुनकरों व मेधावी विद्यार्थियों के लिए करोड़ों की सौगात

​मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान ग्रामोद्योग विभाग के विभिन्न घटकों के माध्यम से हितग्राहियों को सहायता और सम्मान राशि वितरित करेंगे:

  • विद्यार्थी प्रोत्साहन: कक्षा 10वीं व 12वीं के 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • बुनकर सम्मान: 17 वरिष्ठ बुनकरों को 1.87 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
  • सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार: स्व. बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार और राजराजेश्वरी करुणा माता बुनकर पुरस्कार के तहत चयनित 8 बुनकरों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
  • आवास एवं भवन निर्माण: 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 122.50 लाख रुपये और 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण हेतु 75 लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे।
  • उन्नत उपकरण एवं अन्य सहायता: 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण (14.92 लाख रुपये), रेशम कृषकों को 15 लाख रुपये की किश्त, माटीशिल्पियों को विद्युत चाक, और हस्तशिल्पियों को टूल-किट बांटे जाएंगे।
  • विशेष परियोजना: जशपुर के ग्राम गोरिया में ग्लेजिंग यूनिट हेतु 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ ही बुनकर नेत्र परीक्षण अभियान के तहत चश्मे वितरित किए जाएंगे।

​फैशन शो में दिखेगा कोसा सिल्क और बस्तर की प्रतिभाओं का जलवा

​समारोह का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक विशेष फैशन शो होगा, जिसमें कोसा सिल्क और हैंडवुवन कॉटन के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फैशन शो की विशेष बात यह होगी कि इसमें बस्तर की युवा प्रतिभाएं, पेशेवर मॉडलों और मिस इंडिया अर्थ 2026 अनुष्का सोने के साथ रैंप पर नजर आएंगी।

​इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बुनकर, हस्तशिल्पी, रेशम कृषक, माटीशिल्पी और जनप्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel