बिलासपुर
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बिलासपुर द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा और मस्तूरी विकासखंड में मध्याह्न भोजन का निर्माण एवं विक्रय करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों के लिए फॉसटेक (FoSTaC) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिन समूहों का पंजीयन नहीं हुआ है, उनका पंजीयन भी प्रशिक्षण शिविर के दौरान ही किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अनुसूची:
- 09 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: सेजेस बालक स्कूल, चकरभाठा, बिल्हा
- 10 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरताल, बिल्हा
- 11 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: स्वामी आत्मानंद स्कूल, मस्तूरी
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों (बिल्हा और मस्तूरी) से अनुरोध किया गया है कि वे स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले सभी महिला स्व-सहायता समूहों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने और अपना पंजीयन कराने के लिए निर्देशित करें।



