Advertisement Carousel

बागडहि स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: बिलासपुर जोन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और परिवर्तित मार्ग से होंगी संचालित

बिलासपुर (मनोज वर्मा )

​दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और चौथी लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 01 से 03 नवंबर 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 03 नवंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य संपन्न किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: दिनांक 01 नवंबर से 03 नवंबर 2026 तक दोनों छोर से रद्द रहेगी।
  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को मालदा टाउन से छूटने वाली गाड़ी रद्द रहेगी।
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: दिनांक 02 नवंबर 2026 को सूरत से छूटने वाली गाड़ी रद्द रहेगी।
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: दिनांक 02 नवंबर 2026 को तिरुपति से छूटने वाली गाड़ी रद्द रहेगी।
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: दिनांक 05 नवंबर 2026 को रक्सौल से छूटने वाली गाड़ी रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: दिनांक 02 नवंबर 2026 को पुरी से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाया कटक–सम्बलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब के रास्ते गंतव्य के लिए जाएगी।
  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: दिनांक 02 नवंबर 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाया ईब–झारसुगुड़ा रोड–सम्बलपुर सिटी–कटक के रास्ते चलाई जाएगी।
spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel