सीपत: क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह, उल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सर्व यादव समाज के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा की शुरुआत सीपत क्षेत्र के काली मंदिर जांजी से हुई, जो मटेरियल गेट और नवाडीह चौक से होती हुई सीपत प्रेस क्लब पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक गड़वा बाजा , धुमाल बैंड बाजा की मनमोहक धुनों पर युवा झूमते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
यात्रा के समापन पर सीपत प्रेस क्लब परिसर में महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सर्व यादव समाज के अध्यक्ष अभिलेश यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थितजन:
सर्व यादव समाज के अध्यक्ष अभिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर यादव, हेमंत यादव, कृष्ण यादव, नरेंद्र यादव, उत्तम यादव, दीपक यादव, गजेंद्र यादव, विनोद यादव, पारसनाथ यादव, ललित यादव, अमन यादव, भोज यादव और सागर यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



