रायपुर

वाल्मीकि जी के आदर्श समरस समाज के निर्माण का आधार विष्णुदेव साय

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सदैव मानव समाज को सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देती रहेंगी।

​मुख्यमंत्री साय ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ‘रामायण’ जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और उच्च आदर्शों को विश्व के समक्ष स्थापित किया। रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि यह सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का ऐसा कालजयी दस्तावेज है, जो युगों-युगों तक समाज को सही दिशा दिखाता रहेगा।

​विकसित और संस्कारवान समाज के निर्माण का आह्वान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलकर ही एक समरस, संस्कारवान और विकसित समाज का निर्माण संभव है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!