रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर (मनोज वर्मा)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

​केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई

मुख्यमंत्री साय ने राज्य के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!