Wednesday, August 5, 2026

रेलवे भर्ती परीक्षा में सेंध: मोबाइल के साथ नकल करते पकड़ाया अभ्यर्थी, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाई-टेक तरीके से नकल कर रहे एक अभ्यर्थी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 15 जुलाई 2026 की है। सरोना स्थित आईडीजेड परीक्षा केंद्र पर आरआरबी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की द्वितीय पाली चल रही थी। परीक्षा के दौरान तैनात कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कड़ी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे प्रश्नों की फोटो खींच रहा है।

अनोखे तरीके से छिपाया था फोन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने नकल करने के तरीके का खुलासा किया, जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी ने सुरक्षा जांच को चकमा देने के लिए डबल अंडरगारमेंट पहन रखा था और उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में परीक्षा में पूछे गए सवालों की फोटो भी मिली है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डी.डी. नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

  • अपराध क्रमांक: 432/2026
  • धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) एवं लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1)।

गिरफ्तार आरोपी:

पकड़े गए आरोपी की पहचान अफताब (28 वर्ष), पिता गुलाम मोहम्मद, निवासी संतरेजीपुरा, इतवारी, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

जब्त सामग्री:

पुलिस ने आरोपी के पास से नकल में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल फोन, उसका प्रवेश पत्र और [आधार कार्ड – विवरण आरक्षित] को जब्त कर लिया है।

​रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल माफियाओं व ऐसे परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!