Thursday, August 6, 2026

रायपुर मंडल में तीसरी लाइन के काम के कारण 22 और 23 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

​​बिलासपुर | ( मनोज वर्मा ): दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर रूट पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

​रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए संबंधित तिथियों में अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है।

रद्द रहने वाली गाड़ियाँ

​निर्माणाधीन कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी:

  • 22 जुलाई 2026 को:
    • ​68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
    • ​68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
    • ​68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
    • ​68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
    • ​58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
    • ​58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
    • ​68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 23 जुलाई 2026 को:
    • ​68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर

ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव

  • शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट: दिनांक 22 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा और गोंदिया के बीच चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!