Advertisement Carousel

बिलासपुर संभाग में औचक निरीक्षण: अनुपस्थित मिले शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, लाखासार प्राचार्य को लगी फटकार

बिलासपुर : शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज के द्वारा दिनांक 21.07.2026 को तखतपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई शिक्षक और कर्मचारी बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है।

​निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

  • शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमसेना: यहाँ मध्याह्न भोजन सही पाया गया, हालांकि विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

  • शासकीय हाई स्कूल कुरेली: निरीक्षण के दौरान व्याख्याता श्रीमती संध्या साहू 20 जुलाई से और श्रीमती अनिता तिवारी अनुपस्थित पाई गईं। इसके अलावा यहाँ विद्यार्थियों को शीघ्र साइकिल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाखासार: विद्यालय में व्यवस्थाओं की लाचारी और मॉनिटरिंग में कमी पाए जाने पर संस्था के प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई गई तथा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। यहाँ कई शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित मिले:
    • ​श्रीमती श्वाति गुप्ता (व्याख्याता वाणिज्य) – 03 दिन से
    • ​श्रीमती अनामिका अग्रवाल (व्याख्याता भौतिकी) – 02 दिन से
    • ​श्री धनेश्वर खांडे (व्याख्याता शिक्षक) – 21 जुलाई से लगातार
    • ​श्री आकाश तिवारी – 03 दिन से
    • ​श्री विनोद मदने (स.ग्रे. दो) – 02 दिन से
    • ​श्री गौरीश पाण्डे (भृत्य) – लगातार 03 माह से

र 03 माह से

  • विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तखतपुर: कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान सर्विस बुक संधारण, पेंशन प्रकरण, मध्याह्न भोजन और शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा गया है। यहाँ भृत्य किशोर दास मानिकपुरी 21 जुलाई को अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते बीईओ तखतपुर सहित सभी अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

​निर्देश:

​निरीक्षण के दौरान सभी संस्था प्रमुखों को नियमित दैनन्दिनी (डायरी) संधारण करने, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकें और गणवेश पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel