बिलासपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले के 13 निरीक्षकों (Inspectors) और 2 उप-निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
कार्यक्षमता के आधार पर जिम्मेदारी का बंटवारा
इस तबादला सूची में सबसे खास बात यह रही कि एसएसपी ने मैदानी स्तर पर प्रदर्शन को प्राथमिकता दी है। सूत्रों के अनुसार, जिन थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कामकाज में सुस्ती और लापरवाही देखी जा रही थी, उन्हें थाने की जिम्मेदारी से हटाकर सीएसपी कार्यालय और रक्षित केंद्र (लाइन) का रास्ता दिखाया गया है।
तबादला सूची की मुख्य बातें:
- निरीक्षकों का फेरबदल: कुल 13 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इसमें थानों की जिम्मेदारी में बदलाव के साथ-साथ कई को प्रशासनिक शाखाओं में भेजा गया है।
- उप-निरीक्षक और अधीनस्थ : 2 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। ज्ञात हो कि ओपी कुर्रे मोपका चौकी में पूर्व में भी प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं उसे फिर से मोपका की जिम्मेदारी दी गई है ।
- कड़ा संदेश: पुलिस विभाग के इस कदम को एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि शहर और ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण और जन-सुनवाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

