बिलासपुर

झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित गाड़ियों की सूची

बिलासपुर ( मनोज वर्मा )

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा। यह विकास कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में चलेगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुज़रने वाली और छूटने वाली कई प्रमुख यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

​रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा 139 या NTES ऐप से ट्रेन की स्थिति ज़रूर जांच लें।

​रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियाँ

  • ​इतवारी, बिलासपुर व टाटानगर रूट:
    • ​18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 01 से 16 दिसंबर तक रद्द।
    • ​18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 04, 05 और 07 से 15 दिसंबर तक रद्द।
    • ​18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 05, 06 और 08 से 16 दिसंबर तक रद्द।
    • ​22843/22844 बिलासपुर-बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: बिलासपुर से 11 दिसंबर और बक्सर से 12 दिसंबर को रद्द।
  • ​दुरंतो व एक्सप्रेस ट्रेनें:
    • ​12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो: हावड़ा से 26 नवं, 03 व 12 दिसं और पुणे से 28 नवं, 05 व 14 दिसं को रद्द।
    • ​12262/12261 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो: हावड़ा से 07, 14, 15, 16 दिसं और पुणे से 08, 15, 16, 17 दिसं को रद्द।
    • ​12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस: हावड़ा से 14 दिसं और अहमदाबाद से 17 दिसं को रद्द।
    • ​18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: हटिया से 08 व 10 दिसं और दुर्ग से 09 व 11 दिसं को रद्द।
  • ​अन्य प्रमुख प्रभावित ट्रेनें (रद्द):
    • ​17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (विभिन्न तिथियों में)
    • ​20822/20821 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस
    • ​17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस
    • ​13425/13426 मालदा टाउन-सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस
    • ​22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस
    • ​22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर
    • ​22846/22845 हटिया-पुणे-हटिया एक्सप्रेस
    • ​22830/22829 शालीमार-भुज-शालीमार एक्सप्रेस
    • ​20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर
    • ​22358/22357 गया-एलटीटी-गया एक्सप्रेस
    • ​12151/12152 एलटीटी-शालीमार-ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
    • ​12812/12811 हटिया-एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
    • ​17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
    • ​12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस
    • ​17321/17322 वास्को द गामा-जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस
    • ​22905/22906 ओखा-शालीमार-ओखा एक्सप्रेस
    • ​12101/12102 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
    • ​20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस
    • ​12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस

​डायवर्ट (परिवर्तित मार्ग) से चलने वाली ट्रेनें

  • ​18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 05 दिसंबर और 07 से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अनुगुल-कटक होकर चलेगी।
  • ​18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 06 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कटक-अनुगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते संचालित होगी।

​बीच में समाप्त/शुरू होने वाली ट्रेनें (Short Termination / Origination)

  • ​13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 04 से 15 दिसंबर तक आरा से छूटकर राउरकेला में ही समाप्त हो जाएगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच यह रद्द रहेगी।
  • ​13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 05 से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से शुरू होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

​देरी से रवाना होने वाली ट्रेन

​12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से पुणे से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!