बिलासपुर। राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में चल रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान “सही दवा – शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” के अंतर्गत आज बिलासपुर शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कोन्हेर गार्डन चौक, मरीन ड्राइव चौपाटी, अशोक नगर चौक तथा नूतन चौक क्षेत्र में गुपचुप, चाट एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेला संचालकों की जांच की गई। इस दौरान स्वच्छता मानकों का निरीक्षण करते हुए विक्रेताओं को हैंड ग्लव्स और हेड कैप वितरित किए गए तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे स्वच्छता नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों की अनदेखी करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
छत्तीसगढ़ में “सही दवा – शुद्ध आहार” अभियान के तहत सघन जांच, खाद्य विक्रेताओं को दी गई सख्त हिदायत
Bilaspur Bulletin
Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

