रायपुर
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने चेन्नई में एक भव्य “छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो” का आयोजन किया। फिक्की के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में चेन्नई के 130 से अधिक ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के बिंदु:
- B2B बैठकें: छत्तीसगढ़ और चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों के बीच सीधी चर्चा हुई, जिससे पर्यटक समूहों को छत्तीसगढ़ भेजने और कारोबारी साझेदारी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
- तमिल भाषा में प्रस्तुतिकरण: छत्तीसगढ़ के पर्यटन इतिहास में यह पहला मौका रहा जब राज्य के पर्यटन स्थलों को स्थानीय तमिल भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिससे स्थानीय व्यवसायियों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित हुआ।
- प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति:
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा
- पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन (IAS)
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे (IAS)
- तमिलनाडु पर्यटन के निदेशक डॉ. वी.पी. जयसीलन (IAS) और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक सुश्री एस. पद्मावती।
- विशेष सहभागिता: चेन्नई में पदस्थ छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री के.सी. देवासेनापति और श्री एलेक्स पॉल मेनन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ से अपने आत्मीय जुड़ाव को साझा किया।
इस रोड शो के जरिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और विरासत संपदा को दक्षिण भारत में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में राज्य में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।



