Tuesday, August 4, 2026

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सीपत थाना में सौंपा ज्ञापन: बाहरी लोगों और मजदूरों के पुलिस सत्यापन की मांग

सीपत / बिलासपुर:

​छत्तीसगढ़िया रोजगार, विकास, भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए संघर्षरत संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा हाल ही में सीपत पुलिस को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन ने क्षेत्र के एनटीपीसी सीपत, हिंद कोलवासर हिंडाहीह समेत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले, फेरी लगाने वाले और किराए पर रहने वाले बाहरी लोगों तथा मजदूरों का तत्काल पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) और मुसाफिरी दर्ज करने की मांग की है।

​मुख्य बिंदु:

  • पाकिस्तानी एजेंटों की गिरफ्तारी का मामला: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या ने बताया कि हाल ही के दिनों में अकलतरा, अंबिकापुर और रायपुर में पाकिस्तानी एजेंटों की गिरफ्तारी की घटनाएं सामने आई हैं। संगठन ने इन गंभीर घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
  • अपराधों में संलिप्तता: ज्ञापन में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि आए दिन चोरी, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में अन्य प्रांतों से आने वाले लोग बड़ी संख्या में लिप्त पाए जा रहे हैं, जो प्रदेश और देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।
  • प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल: नेताओं का कहना है कि प्रशासन की सुस्त व्यवस्था के कारण बाहरी लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर नहीं रखी जा रही है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से कतिपय बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की गई है।

​उपस्थित प्रमुख लोग:

​इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • ​ठा. शैलू छत्तीसगढ़िया (जिलाध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
  • ​सोनू सूर्यवंशी (सीपत अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
  • ​अजय सूर्या (ब्लॉक अध्यक्ष, जेसीपी मस्तूरी)
  • ​नंदलाल श्रीवास
  • ​शिव कुमार (महासचिव)
  • ​मनीष बघेल (कोषाध्यक्ष)

​आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!