Advertisement Carousel

एसईसीएल मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का आगाज, सप्ताह में दो घंटे श्रमदान का संकल्प

बिलासपुर (मनोज वर्मा )

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ हुई।

​इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ ने अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली।

100 घंटे श्रमदान का संकल्प

अभियान के तहत एसईसीएल परिवार ने हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, कार्यस्थल व आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी दिनों में अपशिष्ट प्रबंधन और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel