क्राइमबिलासपुरसीपत

बिलासपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध सागौन और खैर चिरान के साथ तस्कर गिरफ्तार

​बिलासपुर

 वनों की अवैध कटाई और तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर वन विभाग ने सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम साजापाली सोंठी में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध रूप से छुपाकर रखी गई बहुमूल्य लकड़ियां जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध दर्ज कर लिया गया है।

​छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

​गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने ग्राम साजापाली सोंठी निवासी रुद्रनारायण (पिता कीर्तन लाल) के ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 51 नग सागौन चिरान और 3 नग खैर चिरान बरामद किए गए। जब्त की गई कुल लकड़ी का आयतन 0.506 घन मीटर है। वन विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह अवैध लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

​अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

​यह पूरी कार्रवाई वन विभाग के उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के तहत की गई। मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डे, वन मंडल अधिकारी बिलासपुर नीरज कुमार और उप वन मंडल अधिकारी टी.आर. मरई के कुशल मार्गदर्शन में इस अभियान को अंजाम दिया गया।

​इसे धरातल पर सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल वर्मा, परिक्षेत्र सहायक (सोंठी) भोजराम खूंटे और सोंठी क्षेत्र के समस्त परिसर रक्षकों की टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में वन संपदा की रक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!