राजनीतिसीपत

सीपत में बिजली संकट पर गरजी कांग्रेस: जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बिजली विभाग को दी कड़ी चेतावनी, कहा- “जनता के हक की लड़ाई अब निर्णायक दौर में”

सीपत: मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से व्याप्त बिजली संकट, जर्जर तारों की समस्या और किसानों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में सीपत में एक विशाल धरना प्रदर्शन और रैली आयोजित की गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर सरकार की व्यवस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

​संघर्ष की कमान थामे दिखे महेंद्र गंगोत्री

​इस पूरे आंदोलन का मुख्य केंद्र जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री रहे। धरना स्थल से लेकर बिजली दफ्तर के घेराव तक, महेंद्र गंगोत्री ने भाजपा सरकार पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बिजली विभाग की चरमराई कार्यप्रणाली अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक सीपत क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को निर्बाध बिजली नहीं मिलती, कांग्रेस का यह आंदोलन थमेगा नहीं।

​महेंद्र गंगोत्री ने कहा, “हमारी लड़ाई केवल घेराव तक सीमित नहीं है। कांग्रेस अब गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ‘400 यूनिट तक बिजली राहत’ जैसी जनहितकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना बंद हो गया है, जबकि भाजपा केवल खोखले दावे कर रही है। हम जनता के बीच जाएंगे और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।”

​विधायक दिलीप लहरिया ने किया समर्थन

​इस जन आंदोलन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भी शिरकत की और महेंद्र गंगोत्री के रुख का पुरजोर समर्थन किया। विधायक लहरिया ने कहा कि एनटीपीसी जैसे बड़े पावर प्लांट के बावजूद सीपत की जनता का अंधेरे में रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों और आम लोगों को दरकिनार कर केवल उद्योगपतियों की सेवा में लगी है।

​सात सूत्रीय मांगों पर बिजली विभाग को घेरा

​महेंद्र गंगोत्री और विधायक दिलीप लहरिया ,राजेंद्र धीवर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत )के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर और विद्युत विभाग के एई कौशल जायसवाल को सात सूत्रीय मांगों का कड़ा ज्ञापन सौंपा।

​मुख्य मांगें जो महेंद्र गंगोत्री ने प्रमुखता से उठाईं:

  • ​क्षेत्र में अविलंब नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।
  • ​ग्रामीण क्षेत्रों में लटके जानलेवा जर्जर बिजली तारों को तुरंत बदला जाए।
  • ​बिजली विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए।
  • ​किसानों के लिए खाद-बीज और सिंचाई के लिए बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो।

​इस दौरान महेंद्र गंगोत्री की सक्रियता और नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भरा। आंदोलन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर,  जनपद सभापति मनोज खरे, दुबे सिंह कश्यप ,  चित्रकांत श्रीवास ( उपाध्यक्ष केश शिल्पी बोर्ड  ) ,वीरेंद्र शर्मा , राजू सूर्यवंशी, अरविंद लहरिया , वीरेंद्र लाइहर्षण धनीराम , घनश्याम , अक्कू भाई , दिलीप वर्मा , बूटन पाटनवार , भोज यादव , भागीरथी पोर्ते , देवसिंह उमेश चंद्राकर ,  गोपी वर्मा , राहुल वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!