Wednesday, April 15, 2026

बिलासपुर में खाद्य विभाग का सख्त एक्शन: लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी, आइसक्रीम फैक्ट्री जांच के दायरे में, 77 पेटी पानी जब्त

बिलासपुर। आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। अभिहित अधिकारी श्री आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीर सागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी और श्री प्रतीक तिवारी की टीम ने मेलोडी आइसक्रीम फर्म का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए आइसक्रीम के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

इसके बाद टीम अशोक नगर स्थित सीमा बेवरेजेस पहुंची, जहां बड़ी अनियमितता सामने आई। यहां से 77 पेटी पैकेज्ड पानी जब्त किया गया। जांच में पाया गया कि पानी की बोतलों पर मिथ्या छाप अंकित थी और सबसे गंभीर बात यह रही कि उन पर अवसान (एक्सपायरी) तिथि का भी उल्लेख नहीं था, जो उपभोक्ता सुरक्षा के लिहाज से बड़ा उल्लंघन है।
अधिकारियों ने मौके पर ही नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए और संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!