छत्तीसगढ़

सुकमा में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

सुकमा:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राहत केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां ठहरे प्रभावित नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

​राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति, चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता सामग्री की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या कमी नहीं आनी चाहिए।

​सरकार पूरी मजबूती से साथ:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत केंद्रों में रह रहे लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी जरूरतें तुरंत और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!