रायपुर

बिलासपुर संभाग का दबदबा: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तैराकी और बेसबॉल में जीते सर्वाधिक पदक

​बिलासपुर

​26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन तैराकी और बेसबॉल के रोमांचक मुकाबलों में मेजबान बिलासपुर संभाग ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। न्यायधानी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के सभी पांचों संभागों—बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

​तैराकी में चमके बिलासपुर के खिलाड़ी

  • ​200 मीटर फ्रीस्टाइल (14 वर्ष): बालिका वर्ग में बिलासपुर की पियूषा वैद्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैभवी लोनिया द्वितीय और रायपुर की हिमांशी साय तृतीय रहीं। बालक वर्ग में रायपुर के विभोर सिंह प्रथम, जबकि बिलासपुर के आरव सोनी दूसरे और किश्वर तीसरे स्थान पर रहे।
  • ​200 मीटर फ्रीस्टाइल (17 वर्ष): बालिका वर्ग में बिलासपुर की काव्या रिगरी ने स्वर्ण, दुर्ग की पूजा साय ने रजत और बिलासपुर की रानी सोने ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में रायपुर के विकास त्रिपाठी प्रथम तथा बिलासपुर के रोहित कुमार लोनिया द्वितीय और नवीन कुमार तृतीय रहे।
  • ​200 मीटर फ्रीस्टाइल (19 वर्ष): बालक वर्ग में बिलासपुर के सुयश यादव प्रथम और रायपुर के यशवंत साय द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की दिव्या पहाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • ​अन्य प्रमुख तैराकी विजेता: 50 मीटर बैकस्ट्रोक में खुशी लोनिया (बिलासपुर) और मोहम्मद (बिलासपुर) ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में साहित कुमार, स्वास्तिक कुमार यादव और वर्मा (सभी बिलासपुर) ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले (17 वर्ष) में बिलासपुर के प्रांजल यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

​बेसबॉल मुकाबलों में भी छाया बिलासपुर

​बेसबॉल के फाइनल मुकाबलों में बिलासपुर की टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

  • ​14 वर्ष आयु वर्ग: बालक और बालिका दोनों ही श्रेणियों में बिलासपुर संभाग की टीम प्रथम रही। दुर्ग संभाग दूसरे और बस्तर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।
  • ​17 वर्ष आयु वर्ग: बालक व बालिका दोनों श्रेणियों में बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दुर्ग ने दूसरा और बस्तर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ​19 वर्ष बालिका वर्ग: बिलासपुर की टीम विजेता बनी, दुर्ग ने दूसरा तथा बस्तर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

​प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सहायक संचालक खेल जी.डी. गर्ग, डॉ. सुरेश शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अख्तर खान, हेमंत यादव, धनीराम यादव, आशीष मिश्रा और अजय त्रिपाठी के आतिथ्य में मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!