Tuesday, August 4, 2026

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवा प्रतिभाओं ने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित छत्तीसगढ़ के मेधावी अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें जनसेवा को अपने जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित किया।

​”प्रशासन समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम”

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल संबंधित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रशासनिक सेवा समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए इस सेवा से जुड़ने वाले अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

​”विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका”

​चयनित अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का जो विशिष्ट अवसर मिला है, वह वस्तुतः समाज का विश्वास और ईश्वर का आशीर्वाद है। इस अवसर का सदुपयोग आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को धरातल पर उतारने में युवा प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत निर्णायक होगी।

​नव-चयनित अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

​सौजन्य मुलाकात के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके साथ अपने चयन के सफर के अनुभव साझा किए।

​इस प्रेरणास्पद मुलाकात के दौरान निम्नलिखित अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे:

  • ​सुश्री सुष्मिता सिंह
  • ​सुश्री वैभवी अग्रवाल
  • ​सुश्री दर्शना सिंह बघेल
  • ​श्री रौनक अग्रवाल
  • ​श्री अजय गुप्ता
  • ​श्री अंकित सकनी
  • ​श्री डायमंड ध्रुव
  • ​श्री संजय डहरिया
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!