Thursday, February 26, 2026

किसानों का एक एक दाना की खरीदी हमारी सरकार करने को प्रतिपद्ध – अरुण साव

रायपुर – धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पात्रता अनुसार एक-एक दाना धान की खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया, लेकिन वास्तविकता यह है कि धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है।

उप मुख्यमंत्री ने किसानों से धैर्य रखने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि उनका धान निश्चित रूप से खरीदा जाएगा।

साथ ही, उन्होंने प्रशासन की सख्ती की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर कई राइस मिल्स पर कार्रवाई की गई। मुंगेली के उपलेटा राइस मिल और धमतरी के श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज को सील बंद किया गया। डीओ ऑर्डर में मिली अनियमितताओं में गाड़ियों की क्षमता से अधिक परिवहन, अभिलेखों का भौतिक सत्यापन और GPS डेटा में छेड़छाड़ शामिल थी।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!