बिलासपुर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे हों काम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर चल रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

  • ​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तय समय पर प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ​लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई: कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन (सस्पेंशन) की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
  • ​निरंतर निगरानी और स्थल निरीक्षण: अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और स्थल निरीक्षण कर प्रगति पर कड़ी नजर रखें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर नागरिकों तक पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!