Advertisement Carousel

बिलासपुर-पेंड्रा रोड सेक्शन में रेलवे की सख्त कार्रवाई: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूले गए लगभग 80 हजार रुपये

बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 21 अगस्त 2026 को बिलासपुर-पेंड्रा रोड-बिलासपुर सेक्शन में एक विशेष ‘किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया।

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों, टीटीई स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने मिलकर कुल 13 ट्रेनों की सघन जांच की।

  • कुल मामले: 130
  • कुल वसूला गया जुर्माना: 79,510 रुपये
  • बिना टिकट यात्रा: 114 मामलों से 75,845 रुपये
  • अनियमित टिकट: 04 मामलों से 2,465 रुपये
  • बिना बुक किया गया लगेज: 12 मामलों से 1,200 रुपये

​रेलवे प्रशासन की अपील

​रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे परिसर में प्रवेश करने से पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। इसके साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज (FOB) का ही उपयोग करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel