बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 21 अगस्त 2026 को बिलासपुर-पेंड्रा रोड-बिलासपुर सेक्शन में एक विशेष ‘किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों, टीटीई स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने मिलकर कुल 13 ट्रेनों की सघन जांच की।
- कुल मामले: 130
- कुल वसूला गया जुर्माना: 79,510 रुपये
- बिना टिकट यात्रा: 114 मामलों से 75,845 रुपये
- अनियमित टिकट: 04 मामलों से 2,465 रुपये
- बिना बुक किया गया लगेज: 12 मामलों से 1,200 रुपये
रेलवे प्रशासन की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे परिसर में प्रवेश करने से पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। इसके साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज (FOB) का ही उपयोग करें।



