Advertisement Carousel

संत रविदास जी की 650वीं जयंती: बिलासपुर ग्रामीण में भव्य स्वागत, रायपुर से पहुंचा पवित्र मिट्टी कलश

बिलासपुर l संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पवित्र मिट्टी कलश यात्रा के तहत बिलासपुर ग्रामीण भाजपा संगठन द्वारा भव्य आयोजन किया गया। रायपुर में प्रदेश के सभी जिला संगठनों को सौंपे गए पवित्र कलश को रथ के माध्यम से बिलासपुर लाया गया।

​बिलासपुर पहुंचने पर भक्त माता कर्मा चौक पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ पवित्र मिट्टी कलश का स्वागत किया।

सद्भाव और समरसता का संदेश

​इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

​विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को एकता और मानवता का मार्ग दिखाता है। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचार व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचेंगे।

प्रमुख उपस्थिति

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से घनश्याम रात्रे, पृथ्वीपाल राय, महराज सिंह नायक, कुंती मेहर, राजेंद्र अग्रहरि, अंकुर सिंह, अंकिता पाण्डेय, ठाकुर लखन पैकरा, भगवती साहू, शैल भोई, मनीष कौशिक, मोनू श्रीवास, पवन कश्यप, राम कुमार बघेल, कलम पटेल, त्रिदेव रजक, सीता ठाकुर, शैलेन्द्र देवांगन, राकेश वर्मा, पंचरम साहू, दीपा गंधर्व, सोनम ध्रुव, पार्वती अनंत, रानी साहू, ओम प्रकाश शर्मा, यशवंत सिंह, हरबंस कस्तूरिया, शरद खैरवार, विकास साहू और रिंकू ठाकुर सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे उक्त जानकारी मीडिया विभाग के जिला संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया ने दी ।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel