बिलासपुर

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण, कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा

रायपुर — जेल महानिदेशक (डीजी जेल) श्री हिमांशु गुप्ता ने आज बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कैदियों के कल्याण और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण कार्यों और सुविधाओं की स्वीकृति दी।

 डीजी जेल ने खुद ली कैदियों की क्लास

​निरीक्षण के दौरान डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने कैदियों की अंग्रेजी की क्लास खुद ली और उन्हें पढ़ाई व भाषा सुधार से जुड़े जरूरी टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

​जेल को मिलीं ये प्रमुख सुविधाएं एवं स्वीकृतियां

​कैदियों के पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए निम्नलिखित सुविधाओं की घोषणा की गई है:

  • ​रोजगार और कौशल विकास: जेल में उद्योगों के संचालन के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट निर्माण हेतु मशीन सेटअप की स्वीकृति।
  • ​शिक्षा और पठन-पाठन: कैदियों की डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड और जेल लाइब्रेरी में प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र (द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इंडियन एक्सप्रेस, हितवाद आदि) की नियमित उपलब्धता।
  • ​भोजन और स्वास्थ्य: कैदियों के लिए 20 नग आरओ वाटर प्यूरीफायर, रसोई घर (पाकशाला) के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन और 2,000 नए थाली सेट की व्यवस्था।
  • ​महिला जेल: महिला जेल परिसर में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए इन्वर्टर की स्वीकृति।

​इस अवसर पर डीआईजी जेल श्री एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक श्री खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!