छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रपति मुर्मु पहुंची छत्तीसगढ़ , बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

रायपुर

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी अगवानी करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन किया।

​बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार का ऐतिहासिक महत्व

​मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और पारंपरिक मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु की सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है। उनकी इस गरिमामयी उपस्थिति से न केवल प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक-परंपराओं और कला का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ेगा, बल्कि राज्य के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को भी एक नई ऊर्जा और गति प्राप्त होगी।

​राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं, और बस्तर संभाग में उनके आगमन को लेकर स्थानीय नागरिकों व जनजातीय समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!