बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पावन पर्व ‘तीजा तिहार’ कल 06 सितंबर को बेलतरा विधानसभा के बहतराई स्थित बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भारतीय जनता पार्टी बेलतरा विधानसभा द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से शामिल होंगे।
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: प्रसिद्ध लोकगायिका गरिमा और स्वर्णा दिवाकर बहनों की टीम छत्तीसगढ़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी।
- पारंपरिक व्यवस्थाएं: तीजहारिन माताओं और बहनों के लिए पारंपरिक ‘करू भात’ और सावन झूले की विशेष व्यवस्था की गई है।
- बच्चों के लिए: बच्चों के मनोरंजन हेतु आकर्षक प्लेइंग ज़ोन बनाया गया है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
प्रातः 11 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में विधायक रेणुका सिंह, भावना बोहरा, शकुंतला पोर्ते, महापौर पूजा विधानी, मीना अरुण साव, लीलावती तोखन साहू, शांति केदार कश्यप, शशि अमर अग्रवाल, शशि धर्मजीत सिंह और सुरुज धरमलाल कौशिक सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे मातृशक्ति की आस्था और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताते हुए क्षेत्र की सभी माताओं और बहनों से पारंपरिक परिधानों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।



