Wednesday, August 5, 2026

सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विशेष जोर: मंत्री केदार कश्यप ने की अपैक्स और जिला सहकारी बैंकों के कामकाज की समीक्षा

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक तथा सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

​डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर

​बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। मंत्री श्री कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

​इस दौरान सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर भी चर्चा हुई।

​ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सहकारिता

​सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ है, इसलिए इसे मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

​उन्होंने सभी बैंकों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे प्रदेश का सहकारिता क्षेत्र और अधिक सशक्त और जनहितैषी बन सके।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!