बिलासपुर
राजनीति जब नारों से निकलकर सरोकार पर उतरे, तो आंकड़े खुद गवाह बन जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर बिलासपुर ग्रामीण भाजयुमो ने जो किया, उसने बता दिया कि युवा एनर्जी का सही इस्तेमाल किसे कहते हैं।
लक्ष्य था पीएम के वजन के बराबर रक्त जुटाने का, पर कार्यकर्ताओं के जज्बे ने उस हिसाब-किताब को पीछे छोड़ते हुए 203 यूनिट रक्तदान का ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है।

- स्थान स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोनी।
- टास्क: पीएम के वजन के बराबर ब्लड कलेक्शन \rightarrow पार कर दिया गया!
- सहभागिता : जिले के 14ों मंडलों के युवा एक ही छत के नीचे।
- पहल: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खुद आस्तीन ऊपर कर किया रक्तदान।
“पीएम मोदी का जीवन सेवा और तपस्या की खुली किताब है। युवाओं ने रक्तदान कर यह बता दिया कि उनके लिए ‘सेवा संकल्प’ सिर्फ बैनर-पोस्टर नहीं, जीवंत प्रतिबद्धता है।”
— सुशांत शुक्ला, विधायक, बेलतरा
“14 मंडलों के हमारे साथियों ने जो ऊर्जा दिखाई है, वह अविश्वसनीय है। यह रिकॉर्ड सिर्फ नंबर नहीं, 203 जिंदगियों के लिए उम्मीद है।”
— ऋषभ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो (बिलासपुर ग्रामीण)
मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ,भाजयुमो के पदाधिकारी (अमित मिश्रा, हरिओम कश्यप, यश मनहर, प्रणव शर्मा, राजवर्धन कौशिक व अन्य) और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
- मेडिकल टीम: सिम्स डीन डॉ. रमेश मूर्ति और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह।
बिलासपुर के युवाओं ने जन्मदिन के केक काटने के रस्म से आगे निकलकर सीधे ‘लाइफ-सेविंग मोड’ ऑन कर दिया!



