बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन पर रेलवे की सख्त कार्रवाई: किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 2.25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया

​बिलासपुर — बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और बिना टिकट यात्रा पर लगाम कसने के उद्देश्य से मंडल वाणिज्य विभाग ने एक बड़ा किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

​कल 28 जुलाई 2026 को चलाए गए इस मैराथन अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, बड़ी संख्या में टीटीई और आरपीएफ के जवान पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। स्टेशन के सभी निकास और प्रवेश द्वारों पर की गई इस चौकस घेराबंदी के दौरान कुल 283 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2,25,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

​कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:

  • ​बिना टिकट यात्रा: 217 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1,91,265 रुपये वसूले गए।
  • ​अनियमित टिकट: नियमों के विरुद्ध यात्रा कर रहे 47 मामलों से 32,735 रुपये जुर्माना प्राप्त हुआ।
  • ​बिना बुक किया गया लगेज: बिना बुकिंग सामान ले जाने के 19 मामलों से 1,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

​रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी हम सबकी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!