बिलासपुर

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 अगस्त को मनाई जाएगी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि

कोंहरे गार्डन में आयोजित होगा श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम

​बिलासपुर: जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) की ओर से आगामी 1 अगस्त को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

​कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

​कार्यक्रम विवरण:

  • ​दिनांक: 1 अगस्त
  • ​समय: सुबह 10:00 बजे
  • ​स्थान: 📍 कोंहरे गार्डन

​उपस्थिति का आग्रह:

​जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने जानकारी देते हुए सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों, वर्तमान व पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, महापौरों, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों (महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल आदि), ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं समस्त सम्मानित कांग्रेस जनों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!