खेलछत्तीसगढ़बिलासपुर

राज्य के एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन सेंटर का उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को खेल जगत में एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य का एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर अब बिलासपुर में शुरू हो गया है। इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित इस सेंटर का भव्य शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सर्व श्री धर्मजीत सिंह, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि यह केंद्र खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरूण साव ने कहा कि इस सेंटर की आवश्यकता और उपयोगिता से खिलाडियों को काफी लाभ मिलेगा। ये खेल और खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी होगा। अपने शारीरिक क्षमता को समझे बिना किसी खेल में सफलता नहीं मिलती। यह सेंटर खिलाड़ियों को मदद करने का काम करेगा। ये जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, डॉक्टरों की टीम एवं सभी सुविधाएं यहां खिलाड़ियों को मिलेगी। अवीक स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए मददगार होगा।

*खिलाड़ियों को समर्पित ‘अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस’*
अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस कई वर्षों से खिलाड़ियों के परफॉरमेंस एनहांसमेंट और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। डॉ. अविनाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में यह संस्थान अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को खेल चोटों से उबरने और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निरंतर सहयोग देता आ रहा है। अब अविक स्पोर्ट्स नए स्थान, आधुनिक साज-सज्जा और अत्याधुनिक खेल विज्ञान आधारित तकनीकों के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

*वैज्ञानिक तकनीक से चोटों की पहचान और संपूर्ण उपचार*
इस स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खिलाड़ियों को होने वाली चोटों की वैज्ञानिक तकनीकों से सटीक पहचान की जाती है और जड़ से उपचार कर खिलाड़ी को पूरी तरह ‘रेडी टू प्ले’ बनाया जाता है। यहां खिलाड़ियों को जिम ट्रेनिंग, व्यक्तिगत डाइट प्लान, न्यूट्रिशन सपोर्ट, इंजरी प्रिवेंशन, साइंटिफिक ट्रीटमेंट और रिहैबिलिटेशन जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

*छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर*
यह सेंटर बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को न केवल चोटों से उबरने में सहायता मिलेगी, बल्कि साइंटिफिक एनालिसिस और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उनके प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाया जा सकेगा। खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर यह स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री श्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला, नगर पालिक निगम के सभापति श्री विनोद सोनी, पूर्व मेयर किशोर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल संघ के पदाधिकारी, खेल अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!