बिलासपुरसीपत

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने आश्रित गांवों के 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को सौंपी दरियां, 900 से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ

सीपत | एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक उत्तरदायित्व और कल्याणकारी गतिविधियों के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए परियोजना प्रभावित गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी (मैट) वितरित की हैं।

​इस पहल के अंतर्गत ग्राम सीपत, जांजी, कौड़िया, देवरी, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा के कुल 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरियां उपलब्ध कराई गईं। समिति के इस प्रयास से इन केंद्रों में पढ़ने वाले 960 से अधिक बच्चों के बैठने की व्यवस्था अब और अधिक बेहतर और सुगम हो जाएगी।

​गरिमामयी उपस्थिति में हुआ वितरण

​सामग्री वितरण कार्यक्रम की शुरुआत संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल और समिति की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा की गई। इस दौरान संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी में केंद्रों को दरियां सौंपी गईं।

​बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है समिति

​संगवारी महिला समिति द्वारा समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी कड़ी में यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​स्थानीय कार्यकर्ताओं ने की सराहना

​कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने संगवारी महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस जनहितकारी सहयोग की खुलकर सराहना की। इस अवसर पर समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्याएं भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!