दिल्लीबिलासपुर

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली में गरजे NSUI बिलासपुर के कार्यकर्ता, रंजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भरा दम

​नई दिल्ली / बिलासपुर।

लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और मतदाता सूची में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को राजधानी नई दिल्ली की सड़कें युवाओं के आक्रोश और नारों से गूंज उठीं। बाराखंभा रोड पर आयोजित राहुल गांधी की विशाल रैली में NSUI बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने अपनी बुलंद उपस्थिति दर्ज कराई।

​इस दौरान INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ NSUI बिलासपुर की टीम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

​लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट: रंजेश सिंह

​आंदोलन में मजबूती से अपनी बात रखते हुए NSUI बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने कहा:“लोकतंत्र की नींव जनता के वोट पर टिकी है। मताधिकार की निष्पक्षता और पवित्रता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची में जो गड़बड़ियाँ सामने आ रही हैं, उनकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रह सके।”

 

​उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे मुकाम तक पहुँचाने के लिए बिलासपुर का युवा पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ा है। युवाओं का कर्तव्य सिर्फ अपने व्यक्तिगत भविष्य तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाना भी उनकी पहली जिम्मेदारी है।

​युवाओं की सक्रियता से ही सुरक्षित रहेगा संविधान

​रंजेश सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब-जब लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर हमला होगा, तब-तब देश का युवा चुप नहीं बैठेगा। दिल्ली में बिलासपुर NSUI की यह विशाल भागीदारी लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

​इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में बिलासपुर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लोकतंत्र, संविधान और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!