बिलासपुर

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की बड़ी पहल: सिंचाई व्यवस्था को मिली ₹12.77 करोड़ की सौगात, क्षेत्र के किसानों के खिले चेहरे

बिलासपुर l बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रयास एक बार फिर रंग लाए हैं। विधायक श्री शुक्ला की विशेष पहल पर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती देने के लिए दुलहरा एवं खारंग जलाशय के तीन बड़े विकास कार्यों हेतु ₹12 करोड़ 77 लाख 22 हजार (₹12.77 करोड़) की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है। इस सौगात से बेलतरा क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है।

​किसानों के विकास को प्राथमिकता: विधायक सुशांत शुक्ला

​क्षेत्र की कमान संभालने के बाद से ही विधायक सुशांत शुक्ला लगातार ग्रामीण और कृषि विकास को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्री शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल सतही विकास करना नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसानों को सशक्त बनाना है।

​“बेलतरा विधानसभा का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के खेतों तक बेहतर सिंचाई सुविधा पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। दुलहरा और खारंग जलाशय के सुदृढ़ीकरण से कृषि विकास को नई गति मिलेगी। नहर मजबूत होगी, सिंचाई बेहतर होगी और हमारे किसान समृद्ध होंगे।”

— श्री सुशांत शुक्ला, विधायक, बेलतरा

 

​स्वीकृत कार्यों का विवरण:

​विधायक के प्रयासों से जिन महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिली है, उनमें शामिल हैं:

  • ​दुलहरा जलाशय (₹487.82 लाख): जलाशय के शीर्ष कार्यों का सुदृढ़ीकरण और नहरों में सीसी लाइनिंग का कार्य।
  • ​खारंग जलाशय बायीं तट मुख्य नहर (₹478.31 लाख): खैरा डंगनिया, बाम्हु, अकलतरी, पिपरा और गड़वट माइनर का लाइनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य।
  • ​खारंग जलाशय जलसों शाखा नहर (₹311.09 लाख): जलसों शाखा नहर और उससे जुड़े माइनरों का उन्नयन व नवीनीकरण।

​खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी

​इन नहरों के जीर्णोद्धार और सीसी लाइनिंग होने से पानी की बर्बादी रुकेगी और टेल-एंड (अंतिम छोर) के खेतों तक सुगमता से पानी पहुंच सकेगा। विधायक सुशांत शुक्ला की इस जनहितैषी पहल से बेलतरा क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह है और स्थानीय नागरिकों ने इसके लिए विधायक एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!