सीपत

सीपत को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प: एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

​सीपत ( मनोज वर्मा )

‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी सीपत द्वारा आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को सीपत के व्यस्त नवाडीह बाजार में एक वृहद् सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह पहल ‘स्वच्छता पखवाड़े’ के तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों के रूपांतरण, सफाई और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से की गई।

​स्वच्छ समाज निर्माण में हर नागरिक की भूमिका: पाण्डेय

​अभियान के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने कहा कि एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपना सक्रिय योगदान दे। उन्होंने इस दौरान अपनी मेहनत से सीपत क्षेत्र को संवारने वाले सफाई मित्रों के अमूल्य योगदान की विशेष रूप से सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के साथ-साथ लिंगम वेंकर रेड्डी (महाप्रबंधक, मेंटिनेंस), भक्त बत्सल पात्रा (प्रमुख, मानव संसाधन), विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जारी है ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान

​उल्लेखनीय है कि देश भर में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत द्वारा स्थानीय नागरिकों में जन-जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए कई अभिनव गतिविधियां संचालित की जा रही हैं:

  • ​सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श।
  • ​कबाड़ से चमत्कार: अनुपयोगी कबाड़ सामग्री से सुंदर उपयोगी वस्तुएं, मूर्तियां और आकर्षक शिल्पाकृतियों का निर्माण।
  • ​जन भागीदारी एवं प्रतियोगिताएं: विभिन्न प्रतियोगिताओं और जन-सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

​एनटीपीसी सीपत की इन निरंतर पहलों से न केवल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव आ रहा है, बल्कि लोग एक स्वच्छ और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!