दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति: कल बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर और GGV कुलपति के साथ कावड़िया की अहम बैठकें ,योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे

रायपुर / बिलासपुर:
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) लोकेश कावड़िया जी का शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर का अति-महत्वपूर्ण एकदिवसीय दौरा तय हुआ है।
लोकेश कावड़िया का यह बिलासपुर प्रवास राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याणकारी एजेंडे को धरातल पर उतारने के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।
दौरे के 3 सबसे बड़े पड़ाव और एजेंडा:
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात (सर्किट हाउस): सुबह 10:30 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक जी से उच्चस्तरीय मुलाकात होगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य की दिव्यांग कल्याण योजनाओं के समन्वय पर चर्चा होगी।
कलेक्टर व अधिकारियों संग समीक्षा (कलेक्ट्रेट परिसर): दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट में बिलासपुर कलेक्टर एवं निगम के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें स्वरोजगार ऋण, पेंशन, उपकरण वितरण और शासकीय योजनाओं के लाभ में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।
शिक्षा एवं शोध पर मंथन (गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय): दोपहर 01:00 बजे कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल जी से मुलाकात कर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सुगमता, उच्च शिक्षा, और परिसर में बाधा-मुक्त वातावरण (Barrier-free environment) को लेकर चर्चा करेंगे।
निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक प्रवास पत्र के अनुसार बिलासपुर व रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवास के दौरान अध्यक्ष महोदय के साथ उनके निज सचिव आर. जी. अभिषेक भी मौजूद रहेंगे।