एसईसीएल मुख्यालय में गरिमामयी विदाई समारोह: महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों समेत 09 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, कंपनी ने दी भावभीनी विदाई

बिलासपुर:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में बुधवार को एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में अपनी निष्ठावान सेवाएँ पूरी कर सेवानिवृत्त हुए 09 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएमडी कक्ष व प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके समस्त भुगतानों के चेक भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में सहकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रेरणादायी परिचय प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर द्वारा किया गया
ये अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
कैलाश चंद्र साहू – महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय , अजय तिवारी – महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग , विश्वजीत मोइत्रा – उप महाप्रबंधक (उत्खनन), आंतरिक अंकेक्षण विभाग , राजेंद्र कुमार गुजर – सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग , मुनिराम सतनामी – कार्यालय अधीक्षक, निदेशक (मा. सं.) सचिवालय , शुभेंदु चटर्जी – वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक ए-1, गुणवत्ता नियंत्रण विभाग , मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े – वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा विभाग , वृन्दावन – सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग , तपोधन मिश्रा – फोरमेन इंचार्ज, ग्रेड–ए-1, इंदिरा विहार सब-स्टेशन
“कर्मचारियों के समर्पण से ही बुलंदी पर पहुँची है कंपनी”
समारोह को संबोधित करते हुए शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि एसईसीएल आज सफलता के जिस मुकाम पर है, उसके पीछे इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अमूल्य योगदान और कार्यकौशल है। कंपनी परिवार इनके समर्पण को हमेशा याद रखेगा। अंत में सभी के सपरिवार उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वहीं, विदा हो रहे कर्मियों ने कंपनी के प्रति गहरा आभार जताते हुए साझा किया कि एसईसीएल में हमेशा एक परिवार की तरह सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है।
