एलआईसी ने सिम्स के मरीजों के लिए 10 व्हीलचेयर कीं समर्पित, बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

बिलासपुर ( मनोज वर्मा )
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपनी सामाजिक सहभागिता (सीएसईआर मद) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर को 10 व्हीलचेयर प्रदान की हैं। इस सहयोग की शुरुआत एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपाल ने सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को व्हीलचेयर सौंपकर की। इस पहल से अस्पताल आने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को परिसर के भीतर आवाजाही में काफी सुविधा होगी।
जनहित और मरीज सेवा हमारा सामाजिक दायित्व- धर्मपाल
कार्यक्रम के दौरान एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपाल ने कहा कि मरीजों की सेवा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एलआईसी भविष्य में भी जनहित और मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिम्स को हर संभव सहयोग देती रहेगी। आने वाले समय में मरीजों के हित में और भी सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
एलआईसी का यह कदम सराहनीय: डॉ. रमणेश मूर्ति
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने एलआईसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिम्स की प्राथमिकता मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा:
”10 नई व्हीलचेयर मिलने से विशेष रूप से बुजुर्गों और चलने में असमर्थ मरीजों को सीधी राहत मिलेगी। शासकीय चिकित्सा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सामाजिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट्स का आगे आना बेहद सराहनीय है
एलआईसी की ओर से: वरिष्ठ मंडल प्रबंधक उदय कृष्ण प्रसाद, विपणन प्रबंधक पी.एस. तन्तरपाले, प्रबंधक विक्रय आलोक तिवारी, राजेश साहू, यशोदा नंदन सिंह खरसन, के.के. मूर्ति, नितीन करंदीकर, उच्च श्रेणी सहायक राजेश शर्मा, बसंत दुबे एवं संत निराला।
सिम्स की ओर से: डॉ. मधुमिता मूर्ति, नर्सिंग अधीक्षक स्वाती कुमार, सरिता बहादुर, उज्ज्वला दास, नमिता वानी, राजकुमारी चौहान, पिंकी दास, पुष्पलता शर्मा, सविता यादव, प्रभा सिन्हा, शीट कुर्रे, सुषमा तिर्की, माया, नीलिमा सिंह एवं मनोरमा लकरा सहित चिकित्सा व नर्सिंग स्टाफ, मरीज और उनके परिजन मौजूद थे।
