बिलासपुर, ( मनोज वर्मा ): छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अयोध्या पहुंचकर भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
अयोध्या स्थित राम मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने सपरिवार पूरे विधि-विधान से श्रीरामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान के समक्ष माथा टेका और प्रदेश की उन्नति, राज्यवासियों की खुशहाली तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए विशेष कामना की।
आस्था का केंद्र है राम मंदिर
दर्शन के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने इस अनुभव को बेहद भावुक और गौरवशाली बताया। ज्ञात हो कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ देशभर से गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।


