Thursday, February 26, 2026

पुलिस परिवार की बेटियों की सफलता पर आईजी , एसएसपी ने दी बधाई

बिलासपुर, 24 फरवरी 2026: पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने आज पुलिस परिवार के सदस्यों की बेटियों की विशिष्ट उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित और आशीर्वाद प्रदान किया।
विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री सतलोक साय पैकरा और माता श्रीमती मनप्यारी देवी की सुपुत्री कुमारी स्वाति पैकरा ने सिविल जज परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की। डी पी विप्र कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वाति पैकरा ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया।
चयन के बाद स्वाति पैकरा अपने पिता और जोनल पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप के साथ पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय पहुंचीं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मरणिका भेंटकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वाति को जीवन में आने वाली चुनौतियों के बावजूद कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में डटे रहने की सीख भी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने भी स्वाति पैकरा को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस परिवार की बच्ची को न्यायाधीश की कुर्सी पर देखना गर्व की बात है। उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों की पढ़ाई और करियर को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इसी तरह, प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक और माता श्रीमती मंदाकिनी कौशिक की सुपुत्री कुमारी संध्या कौशिक ने भी अपनी शिक्षा में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के बाद, उन्होंने NEET परीक्षा में चयनित होकर छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान (SIMS) बिलासपुर से MBBS की उपाधि प्राप्त की। अपनी MBBS में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कुल 5 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। वर्तमान में संध्या कौशिक हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार ने दोनों सुपुत्रियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुलिस परिवार की यह सफलता न केवल बच्चों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पुलिस परिवार के समर्पित माता-पिता और विभाग के सहयोग का भी परिचायक है।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!