बिलासपुर – मोपका में जमीन का एक बड़ा मामला सामने आ रहा । यूँ तो मोपका , बिलासपुर तक ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर तक जमीन के मामले में नामदार बन चुका है ।
सूत्रों से मिली इनपुट के अनुसार कुलजीत सिंग अरोरा निवासी पंचवटी कॉलोनी राजकिशोर नगर व कॉलेज के प्रिंसिपल के नाम से मोपका के शासकीय ज़मीन में 100 एकड़ से ऊपर की जमीन को कब्जा कर या पेपर बैठाने की शिकायत पीएमओ कार्यालय में हुई है।
पीएमओ में हुई शिकायत की जानकारी के अनुसार कुलजीत सिंह अरोड़ा एवम् कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा उक्त अतिक्रमित जमीन में केपीएस चैरिटी के नाम से बिना कोई वैधानिक परमिशन के स्कूल चलाने का ज़िक्र भी उस पत्र में किया गया है ।
शिकायतकर्ता की माँग यह भी है कि कॉलेज के प्रिंसिपल एवम् कुलजीत सिंह अरोरा की पूरी सपंति सहित इस पूरे मामले की जाँच पारदर्शिता के साथ हो ।
आख़िर क्यों करनी पड़ी पीएमओ तक शिकायत ?
शिकायतकर्ता को ऐसा क्या हुआ कि ज़िले में बैठे शासन प्रशासन , न्यायपालिका के ऊपर उनको भरोसा नहीं या मामला कुछ और ? लोगों के दबी ज़ुबान से यह सुनने को मिला है कि मामला 100 एकड़ का नहीं तो कुछ एकड़ का तो ज़रूर है । हालाकि मोपका के चर्चित 993 खसरे की शिकायत एसडीएम , कलेक्टर से लेकर विभागीय मंत्री , मुख्यमंत्री तक कई बार हो चुकी है ।

