Advertisement Carousel

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर में आयोजित कंवर समाज के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बस्तर में विकास की रफ्तार और जनजातीय कल्याण पर सरकार का विशेष जोर

रायपुर (मनोज वर्मा )

राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमाममय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक सेवा और अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई।

शिक्षा को बताया प्रगति का आधार

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है।” किसी भी समाज की प्रगति उसकी भावी पीढ़ी को मिलने वाली शिक्षा, संस्कार और अवसरों पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से अपील की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शासकीय नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक, उद्यमी और कुशल नेतृत्वकर्ता तैयार करना है।

  • सामुदायिक भवनों के लिए वित्तीय सौगात: मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के विभिन्न सामुदायिक भवनों के निर्माण, विकास और जीर्णोद्धार के लिए 1.55 करोड़ रुपए से अधिक की राशि देने की घोषणा की। इसमें लाभांडी (रायपुर) के नवनिर्माणाधीन कंवर भवन के लिए 70 लाख रुपए शामिल हैं।
  • बस्तर में विकास और शांति: मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है और ‘नियद नेल्लानार योजना’ के माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
  • जनकल्याणकारी योजनाएं: राज्य सरकार ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी और श्री रामलला दर्शन योजना जैसी पहलों के जरिए हर वर्ग को लाभान्वित कर रही है।
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभांडी स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति

​समारोह की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नंदकुमार साय ने की। इस अवसर पर कंवर समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश सिंह मिरी, पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर, महासचिव श्री शिव कुमार कंवर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री थान सिंह दीवान, महिला प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती सविता साय सहित महाराष्ट्र से आए कंवर समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel