Thursday, February 26, 2026

विद्यालय में स्वेटर वितरण से बच्चों के चेहरों पर खिला उत्साह

बिलासपुर/ तखतपुर : सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए स्वयं सिद्ध फाउंडेशन बिलासपुर की ओर से शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भव्य स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 280 छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए, ताकि बढ़ती ठंड में उन्हें राहत मिल सके। फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा द्वारा उपलब्ध कराए गए इन स्वेटरों के वितरण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर पूजा मक्कड़ उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी अजय देवांगन पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास साहू समाज उपाध्यक्ष सोनिया साहू पार्षदगण में श्रीमती लवली हुरा श्रीमती अनुपमा पांडेय श्रीमती पूजा गुप्ता श्रीमती जसप्रीत रमन हुरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए संस्था के पदाधिकारियों का विशेष सराहना की। इस अवसर पर बीईओ कामेश्वर बैरागी प्रधान पाठक धर्मपाल बघेल प्रधान पाठिका श्रीमती नूतन उपाध्याय संकुल समन्वयक हीरा लाल जांगड़े शिक्षिका श्रीमती कल्याणी लहरे श्रीमती उर्मिला ठाकुर श्रीमती रोहिणी पाण्डेय श्रीमती अफसाना बेगम श्रीमती रेखा यादव श्रीमती अमिता सोनी श्रीमती अंजू बंजारे श्रीमती शशि अनंत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!