Tuesday, August 4, 2026

व्यापार जगत और संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: बांके बिहारी गुप्ता बने भाजपा प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्य

सीपत (बिलासपुर): भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और सीपत के लोकप्रिय व्यक्तित्व बांके बिहारी गुप्ता को प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री गुप्ता का मनोनयन उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और व्यापारी वर्ग के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान है।

​पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला खनिज न्यास के सदस्य के रूप में बांके बिहारी गुप्ता ने अपनी कार्यकुशलता की गहरी छाप छोड़ी है। अपनी सरल, सहज और स्वच्छ छवि के कारण वे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में, बल्कि आमजन और गुप्ता समाज में भी अत्यंत सम्मानित हैं। गुप्ता समाज के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

शुभचिंतकों में खुशी का माहौल

बांके बिहारी गुप्ता के प्रदेश स्तर पर मनोनयन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर रवीश गुप्ता, राजवर्धन कौशिक, मदन पाटनवार  मन्नू ठाकुर, अभिलेश यादव, हरिकेश गुप्ता, गोपी गुप्ता, कमल गुप्ता, हरीश गुप्ता, गिरिराज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

संगठन को होगा लाभ

उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बांके बिहारी गुप्ता का यह मनोनयन पार्टी के लिए गौरव का विषय है। उन्हें उम्मीद है कि उनके कुशल मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश का व्यापारी प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में एक सेतु का कार्य करेगा।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!