बिलासपुर – शनिवार 24 तारीख की शाम मोपका में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक -47 के पार्षद मोहन श्रीवास के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य माता का जगराता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 10 वाँ वर्ष है जिसमें प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान , बुजुर्गों का सम्मान साथ ही एक नई पहल हर समाज को दान पेटी का दान । उस दान पेटी का उपयोग किसी निधन वाले घर में धोती , कपड़ा के जगह स्वेक्षा राशि दान करना । जिसमें एक गरीब परिवार को तिनके का सहारा मिले । यह मानवत्व रहित कार्यक्रम मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन सहित क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला शिरकत करेंगे साथ ही छालीवुड हीरो अमलेश नागेश , संतोष निषाद ( छोटकू ) , कॉमेडियन , दूजे निषाद ( ढोलढोल ) , छत्तीसगढ़ी जानी लिवर विनोद नेताम भी अपनी कला की प्रस्तुति देंगे । लोककला मंच के प्रसिद्ध गायक चंदन यादव के द्वारा माता का जगराता के माध्यम से लोगों को भक्ति का आनंद तक पहुंचाया जाएगा ।
यह कार्यक्रम पुलिस चौकी के सामने मोपका में होगी । कार्यक्रम की तैयारी में युवा पार्षद मोहन श्रीवास एवं उनके सहयोगी मित्र मनोज यादव , ननकु , सुनील यादव , सुखसागर साखन दवे, सहित पूरी टीम लगी हुई है

