दुर्ग भिलाई

शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का भव्य सम्मान

​रायपुर

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षकों के अथक समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। वे दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

​इस गरिमामयी समारोह के दौरान, ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण’ योजना के तहत दुर्ग और बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को सम्मानित किया गया।

​शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

​विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान और संस्कार: शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और प्रतिबद्धता बच्चों के जीवन में ज्ञान का संचार कर रही है।

​प्रमुख सम्मान: समारोह में ‘शिक्षा श्री’, ‘शिक्षा दूत’, ‘ज्ञानदीप’, ‘उत्कृष्ट प्राचार्य’ तथा ‘उत्कृष्ट प्रधान पाठक’ का सम्मान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

​प्रेरणा का स्रोत: मंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सम्मानित शिक्षकों द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य शिक्षकों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

​इस अवसर पर संभाग आयुक्त एन. के. राठौड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!