सीपत /बिलासपुर (मनोज वर्मा )
एनटीपीसी सीपत में ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और जनभागीदारी से स्वच्छ भारत के सपने को जमीन पर उतारने का आह्वान किया।
स्क्रैप मैनेजमेंट पर जोर: परियोजना प्रमुख ने सभी विभागाध्यक्षों (HoDs) को निर्देश दिया कि प्लांट परिसर में अनुपयोगी स्क्रैप मटेरियल का त्वरित और वैज्ञानिक निस्तारण कर कार्यस्थलों को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाया जाए।
श्रमदान महाभियान: उपस्थित सभी कार्मिकों ने प्रति सप्ताह 2 घंटे और वर्षभर में 100 घंटे स्वैच्छिक श्रमदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक सरकार (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं एफएम), विकास खरे (महाप्रबंधक, इंजीनियरिंग) और भक्त बत्सल पात्रा (प्रमुख, मानव संसाधन) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। प्लांट परिसर को कचरामुक्त और हरित बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।”
विजय शंकर दुबे
परियोजना प्रमुख
एनटीपीसी सीपत
पखवाड़े के दौरान आगामी दिनों में परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और श्रमदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



